Types of Database Users in Hindi | Users Of DBMS | डीबीएमएस में यूजर – MS Access

0
2898
type of database users in hindi

MS Access – Types of Database Users In Hindi | DCA / PGDCA 1st Sem

Types of Database Users : इस पोस्ट के माध्यम से MS Access – Users Of DBMS को समझाया है यह Subject विशेषकर PGDCA , DCA में पढ़ाया जाता है इस पोस्ट में end users of dbms, identify various users of dbms concept in hindi, end user, Programmer,Data Base Administrator (DBA) ,ms access notes in hindi, dca/pgdca notes, mcu notes के बारे में बताया गया है तो आइये पढ़ते है …

Types of Database Users / डीबीएमएस में यूजर – MS Access

  • DBMS पर कार्य करने वाले वह सभी व्यक्ति जो Dataको संरक्षित एवं सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं, User कहलाते हैं।
  • DBMS की त्रि स्तरीय सरंचना के अनुसार प्रत्येक स्तर पर अलग-अलग कार्य क्षमता वाले User कार्य करते है। प्रत्येक कार्य करने वाले User का कार्यक्षेत्र और कार्य सीमा निर्धारित होती है अर्थात कोन सा User किस स्तर पर कार्य करेगा और वह कौन-कौन से कार्य कर सकता है, यह निश्चित होता है।

इस कारण से User को अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाता है, जो कि निम्न है।

  1. End User Or Navy User
  2. Programmer
  3. Data Base Administrator (DBA)

End User Or Navy User :

  • End User ऐसे सभी User कहलाते है जिनकी आवश्यकताओं के आधार पर DBMS को विकसीत किया जाता है।
  • मूल रूप से DBMS की सुविधाओं का उपयोग करने वाले User इस श्रेणी में आते हैं। इस प्रकार के User तकनिकी रूप से दक्ष नहीं होते है, इन्हें केवल कम्प्यूटर के साधारण उपयोग का ज्ञान होता है।
  • End User हमेशा DBMS के View Level पर ही कार्य करते हैं, क्योंकि इनकी सुविधा के लिए ही यह स्तर विकसीत किया जाता है।
  • End User का मुख्य कार्य Data Base के लिए Data को इनपुट करना और अपनी आवश्यकता के अनुसार Output में प्राप्त करना होता है।

Programmer :

  • DBMS को विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को करने वाले तकनीक व्यक्ति Programmer कहलाते हैं।
  • Programmer एक सामान्य User नहीं होते है, यह तकनिकी रूप से दक्ष व्यवसायिक होते है।
  • Programmer द्वारा एक ऐसा वातावरण विकसित किया जाता है जिससे Data Base को आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है।
  • यह किसी भी संस्था का Data Base विकसित करने से पहले उस संस्था की सभी आवश्यकताओं का अध्ययन करते हैं, एवं उन आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु एप्लिकेशन प्रोग्राम बनाते हैं।

किसी भी DBMS में Programmer के महत्वपूर्ण कार्य निम्नानुसार होते है :

  1. Database का सूक्ष्म Analysis करना एवं End User की आवश्यकताओं को पता करना।
  2. End User की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रोग्राम विकसित करना।
  3. विकसित किये जाने वाले DBMS की कार्यप्रणाली को निर्धारित करना।
  4. DBMS में किस प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी उनका निर्धारण करना।
  5. End User के लिए उपयोग में आसान दृश्य विकसित करना।

Data Base Administrator (DBA) /  dba in dbms :

  • DBA वह व्यक्ति या एक से अधिक व्यक्तिओं का समूह होता है, जो Data Base को संचालित करने के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाता है।
  • Data Base Administrator की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी Data Base को व्यवस्थित रूप से संचालित एवं नियंत्रित करने की होती है।
  • DBA द्वारा ही यह निर्धारित किया जाता है की DBMS कोन User क्या कार्य करेगा |
  • DBA वह व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह है, जो संगठन के डाटा संबंधी नीतिगत निर्णय लेता है, और इन निर्णयों को लागू करने हेतु आवश्यक तकनिकी समर्थन प्रदान करता है।
  • यह वह व्यक्ति है जिसका सिस्टम पर पूर्णतः नियंत्रण होता है।

DBA द्वारा सम्पादित किये जाने वाले प्रमुख कार्य निम्न है।

  1. DBA द्वारा ही यह निर्धारित करता है की Data Base में किस प्रकार की जानकारियाँ (Information) रखी जाएँगी।
  2. डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर ही यह निर्धारित करता है की Data को मेमोरी में Store करने के लिए किस प्रकार की संरचना (Structure) बनायी जावेगी।
  3. यह निर्धारित करता है की किसी User का कार्य क्या रहेगा एवं वो User किस स्तर पर कार्य करेगा।
  4. DBA द्वारा ही Database के सभी User को आवश्यकता होने पर सहायता प्रदान की जाती है।
  5. Data base की सुरक्षा से सम्बंधित सभी नीतियां DBA द्वारा बनायी जाती है।
  6. DBA कार्य कर रहे सभी User की गतिविधियों का समय-समय पर निरिक्षण करने का कार्य करता है।
  7. DBA समय के अनुसार होने वाले परिवर्तन के लिए भी जिम्मेदार होता है।
  8. Data Base पर कार्य कार रहे प्रत्येक User के बीच सामंजस्य बनाने का कार्य भी DBA द्वारा किया जाता है।
  9. यह निर्धारित करता है की User को कोन सा Dataदिखाना है और कोन सा नहीं दिखाना है।

इसे भी पढ़े :