Elements of DBMS In Hindi | DBMS के मुख्य अवयव – MS Access

0
1161
elements of dbms in hindi

MS Access – Elements of DBMS In Hindi | DCA / PGDCA 1st Sem

MS Access – Elements of DBMS In Hindi : इस पोस्ट के माध्यम से MS Access – Elements of DBMS को समझाया है यह Subject विशेषकर PGDCA , DCA में पढ़ाया जाता है इस पोस्ट में dbms elements, dbms element,ms access notes in hindi, dca/pgdca notes,mcu notes के बारे में बताया गया है तो आइये पढ़ते है MS Access में Elements of DBMS In Hindi कैसे की जाती है …

Elements of DBMS :

DBMS को विकसित करने में विभिन्न प्रकार के अवयव उपयोग में लाये जाते हैं, जिनमे से प्रत्येक अवयव का अपना महत्व होता है।

DBMS के मुख्य अवयव निम्नानुसार है।
a. Software
b. Hardware
c. Data
d. Procedures
e. Users

Elements of DBMS :

Software :-

यह DBMS का सबसे प्रमुख अवयव होता है, जिसमे ऐसे सभी Program का समूह रहता है जिनका उपयोग Data Base को सामान्य user के लिए उपलब्ध करवाने में किया जाता है। Software का प्रमुख कार्य Data व्यवस्थित रखना एवं DBMS की कार्य प्रणाली को नियंत्रित करना होता है।

Hardware :-

किसी भी प्रकार का कम्प्यूटर सिस्टम Hardware के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है। DBMS को विकसित करने के लिए उपयोग में लाये जानी वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण Hardware कहलाते हैं जैसे की – I/O Devices, Printer, Network Devices आदि।

Data :-

DBMS का सबसे महत्वपूर्ण अवयव Data होता है, जिसमे किसी भी संस्था से संबंधित जानकारियों को Digital प्रारूप में रखा जाता है। DBMS में data को रखे जाने का प्रारूप अलग होता है और Data को दिखने का प्रारूप अलग होता है।

Procedures :-

DBMS को व्यवस्थित रखने और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए नियम एवं निर्देश Procedure के अंतर्गत आते हैं। Procedure में यह भी निर्धारित किया जाता है की DBMS में कितने user कार्य करेंगे और प्रत्येक का कार्य क्या होगा।

Users :-

DBMS पर कार्य करने वाले वह सभी व्यक्ति जो data को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने का कार्य करते हैं, user कहलाते हैं। DBMS की त्रि स्तरीय सरंचना के अनुसार प्रत्येक स्तर पर अलग-अलग कार्य क्षमता वाले User कार्य करते हैं।

इसे भी पढ़े :