Global positioning system के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
global positioning system : GPS से तात्पर्य Global Positioning System से है एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग भी किसी भी चीज़ की लोकेशन का पता लगाने के लिए किया जाता हैं यह तकनीक global satellite navigation system पर काम करती है। GPS तकनीक को सबसे पहले US Department of defense ने 1973 में US millitary के लिए बनाया गया था।
इसके 22 साल बाद साल 1995 में सार्वजानिक रूप से इसे उपयोग में लाना शुरू किया गया। आजकल मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवाच, डिफेंस डिपार्टमेंट, व्हीकल, जियोफेंसिंग, जियोटेगिंग आदि में किया जा रहा है।
GPS सिस्टम बेहद बहुमुखी है और इसका उपयोग लगभग हर उद्योग क्षेत्र में किया जाता है। इसका उपयोग जंगलों का नक्शा बनाने, किसानों को अपने खेतों की कटाई करने और हवाई जहाज को जमीन पर या हवा में नेविगेट करने में मदद के लिए किया जा सकता है। जीपीएस सिस्टम का उपयोग सैन्य अनुप्रयोगों और आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों द्वारा सहायता की आवश्यकता में लोगों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम एप्लिकेशन का उपयोग 5 प्रमुख श्रेणियों में किया जाता हैं / Fact about GPS:
- स्थान – स्थिति के निर्धारण में
- नेविगेशन – एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में
- ट्रैकिंग – किसी वस्तु या व्यक्ति के मूवमेंट में
- मानचित्रण – दुनिया के नक्शे बनाने में
- टाइमिंग – दुनिया के लिए सटीक समय लाने में
इसे भी पढ़े :
- IRCTC Live Train Status on WhatsApp | WhatsApp पर जाने रनिंग ट्रेन का स्टेटस
- OTP Number Meaning | OTP के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
- Types of printer | प्रिंटर के प्रकार – Character, Line and Page Printers