how to identify fake mobile apps in google play store | ऐसे करें मोबाइल में मौजूद ऐप की असली-नकली की पहचान

0
427
how to identify fake mobile apps

ऐसे करें अपने मोबाइल में मौजूद ऐप की असली-नकली की पहचान

Identify fake mobile apps : Google Play Store पर काफी संख्या में नकली ऐप मौजूद हैं जो आपकी की पर्सनल जानकारी चुरा रही हैं। साथ ही आपके के अकाउंट को भी खाली कर रहे हैं। आज हम आपको यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनके माध्यम से आप नकली ऐप की पहचान आसानी कर सकते हैं।

Google Play Store पर वर्तमान में काफी संख्या में मोबाइल ऐप उपलब्ध हैं। यह ऐप हमारे लिए बहुत काम आते हैं। लेकिन इनमें से बहुत सी नकली ऐप भी उपलब्ध हैं, जो आपकी की पर्सनल जानकारी को चोरी करने से लेकर आपके बैंक अकाउंट तक खाली करने का काम करती हैं। ऐसे में यह जानना बहुत आवश्यक है कि Fake Mobile App की पहचान कैसे की जाए। तो आज हम आपको यहां कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे है, जिनके माध्यम से आप Fake Mobile App की पहचान (identify fake mobile apps) आसानी कर सकते हैं।

Identify fake mobile apps

App Install करने से पूर्व App का आइकन और स्पेलिंग जरूर करें चेक

जब भी आप Google Play Store पर किसी ऐप को  Search करते हैं, तो आपको Search List में बहुत से अन्य ऐप भी दिखाई देती हैं। इनमें काफी संख्या में Fake App भी होतें हैं। इनकी पहचान के लिए App के आइकन के साथ स्पेलिंग पर जरूर चेक कर ले। अगर आपको स्पेलिंग या आइकन में कुछ गड़बड़ दिखाई दे रही है, तो उसे Install नहीं करें।

App डेवेलपर की जानकारी पर दें ध्यान

किसी भी Mobile App को Install करने से पहले उस App बनाने वाली Company या उसके टॉप डवलपर्स पर जरूर ध्यान दें। इसके अतिरिक्त आप App की Official website के माध्यम से भी App के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे आप Fake App को Install करने से बच जाएंगे।

Mobile App की Downloading  संख्या

किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पूर्व आपको यह जरुर देखना चाहिए कि वह ऐप को कितनी बार डाउनलोड हुआ है। असली ऐप्स का दुनियाभर में करोड़ों users द्वारा डाउनलोड किया गया है। ऐसे में अगर कोई Fake App है, तो उसके इंस्टॉल काउंट भी कम होंगे।

Mobile App रिव्यू अवश्य पढ़ें

Fake App की पहचान करने के लिए आपको उसके यूजर द्वारा दिये गये रिव्यू को अवश्य पढ़ लेना चाहिए। वैसे तो कई रिव्यू नकली भी होते हैं जिसे App promotion के लिए किया गया हो,  लेकिन कुछ रिव्यू आपको ऐसे भी मिल जाते है , जो ऐप के बारे में सही जानकारी प्रदान करते हैं। अगर किसी ऐप पर नेगेटिव कमेंट दिखाई दे रही हो, तो उसे Install करने से बचें।

इसे भी पढ़े :